उत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिर

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट..

उत्तरकाशी- शीतकाल के लिए भाईदूज पर रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट पूजा अर्चना के बाद 12:05 पर बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे।

इससे पहले सुबह 8 बजे मां यमुना के भाई शनिदेव समेश्वर महाराज अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम पहुंचे। उसके बाद यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय देव डोलियों की मौजूदगी में मां यमुना के मंदिर कपाट बंद हुए। ग्रामीणों ने मां यमुना की डोली का फूल मालाओं, धूप, दीप नैवेद्य के साथ भव्य स्वागत किया।

चारधाम यात्रा 2024 में यमुनोत्री धाम में अब तक 711754 श्रद्धालु ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। वहीं पिछले साल यह संख्या 735245 पहुंचे थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad