उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

पौड़ी बस हादसा: सीएम धामी ने किया मुआवजे का ऐलान..

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad