उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: भूकंप के झटकों से हिली धरती! घरों से बाहर निकले लोग..

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके लगने से लोग घरों बाहर निकल भागे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी पोर्टल और भूकंप ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र तहसील मोरी क्षेत्र के ग्राम जखोल के जंगलों में था। इसकी तीव्रता रिएक्टल स्केल पर 3.2 मैग्नीट्यूड और गहराई पांच किलोमीटर दर्ज की गई।

वहीं पुलिस वायरलेस सेट और तहसील कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक जिले के किसी भी हिस्से में झटके महसूस नहीं किए गए। प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र 31.22 उत्तरी अक्षांश और 78.22 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर रही। झटके हल्के थे और अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad