उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया शारीरिक शोषण! केस दर्ज..

जिला ऊधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासी विवाहिता ने गैर समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुलभट्टा थाने में दी तहरीर में थाना अंतर्गत ग्राम निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह साल 2004 में हिन्दू रीति रिवाज से ग्राम निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता के अनुसार ग्राम निवासी फैजान नाम के युवक द्वारा बहला फुसला कर पीड़िता को विवाह का झांसा दिया गया और 5 वर्षों तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

पीड़िता ने बताया कि फैजान तथा पीड़िता के संबंध की जानकारी फैजान के पूरे परिवार को भी थी तथा आए दिन फैजान पीड़िता को अपने साथ घुमाने के लिए भी अलग-अलग क्षेत्र में ले जाता था और अपने घर भी बुलाता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की गैर मौजूदगी में अक्सर फैजान उसके साथ घर आकर शारीरिक शोषण करता था तथा शादी करने की बात कहने पर टालमटोल कर देता था।

पीड़िता के अनुसार बीते रविवार को वह सुबह लगभग 8 बजे फैजान के घर पहुंची तो फैजान और उसके परिजनों ने पीड़िता को धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

इधर, पुलभट्टा थाना एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad