उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: ट्रायथलॉन के साथ उत्तराखंड में राष्ट्रीय का आगाज! 28 को पीएम मोदी करेंगे..

हल्द्वानी- उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का आगाज हो गया है। हल्द्वानी में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ खेलों की शुरुआत हो गई है। अब 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेम्स का उद्घाटन करेंगे। 

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज सबसे पहले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें व्यक्तिगत कैटेगरी में अलग-अलग राज्य के 16 खिलाड़ी भाग ले रहे। पहले दिन ट्रायथलॉन खेल में व्यक्तिगत स्प्रिंट में 32 पुरुष और 32 महिला खिलाडियों ने भाग लिया। खिलाड़ी 750 मीटर तैराकी के बाद 20 किमी साइक्लिंग पूरी की। इसके बाद 5 किमी दौड़ लगाई।

यह भी पढ़ें -  ओपन यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़ी राहत.. अब प्रवेश शुल्क पर नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त भुगतान..

पुरुष वर्ग में विजेता
1. सारंगबम अठौबा मैतेई, मणिपुर
2. तेलहाइबा सोरम, मणिपुर
3. पार्थ सचिन, महाराष्ट्र

महिला वर्ग में विजेता
1. डोली पाटिल, महाराष्ट्र
2. मानसी विनोद, महाराष्ट्र
3. अध्या सिंह, एमपी 

बता दें कि 14 फरवरी तक होने वाले इन राष्ट्रीय खेलों में देश के सभी राज्यों के करीब दस हजार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश का अलर्ट: 9 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल! डीएम ने जारी किए आदेश..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad