उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी! जांच में जुटी पुलिस..

हल्द्वानी- युवक का नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मछली बाजार के पास गांधी नगर नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव की हालत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी पुराना हो सकता है।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश

इधर, जानकारी देते हुए सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बरसात से पहले हर हाल में पूरा हो खुदी सड़कों और सीवर-पेयजल लाइन के कार्य: महापौर
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
+1
0
Ad Ad Ad Ad