उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: गांधीनगर में दो पक्षों में पथराव! मौके पर पुलिस बल तैनात..

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार की रात गांधी नगर में एक पक्ष ने बच्चे की पीट दिया, जिसकी शिकायत लेकर दूसरा पक्ष पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सड़क पर टहल रहे लोग बचने के लिए अपने घरों की और दौड़े। लोगों ने अपने खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

वहीं कुछ ही देर में बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी पुलिस के बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी के जवानों सहित कोतवाली और अन्य थानों से भी पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के पहुंचने पर वबाल कर रहे लोग भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad