उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पति और जीजा के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला! कहानी सुन हैरान रह गई पुलिस..

हल्द्वानी- इंजीनियर पति नशेड़ी निकल गया और पति के जीजा की हरकतों से इंजीनियर की पत्नी उकता गई। उसने जितनी बार पति से शिकायत की, जीजा के हौसले बढ़ते गए। खुद को मजबूर पाकर पीड़िता ने ससुराल छोड़ दिया और मायके पहुंच कर दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला हेल्प लाइन पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में किशनपुरा जगतपुरा जयपुर राजस्थान निवासी दीपक शर्मा से हुई थी। शादी के वक्त बताया गया था की दीपक बी-टेक इंजिनियर है और 80,000 रुपए प्रतिमाह कमाता है और नशे से दूर रहता है। शादी की बात करने दीपक अपने जीजा दीपक शुक्ला के साथ ही आया था। शादी के बाद पता चला कि दीपक हर तरह के नशे करता है और सारी कमाई नशे में उड़ाता है। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट भी करता। पति से तंग आकर पत्नी मायके (आगरा) आ गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: तीसरी मंजिल से बच्चे को आवाज देते समय गिरी महिला! परिजनों में मचा कोहराम...

पीड़िता के पिता ने आगरा में शिकायत पत्र दिया तो दीपक ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया। हालांकि ससुराल वापस पहुंचने पर पति का जीजा दीपक शुक्ला पीड़िता पर बुरी नजर रखने लगा। आरोप है कि जीजा की पहले दिन से ही बुरी नजर थी। पीड़िता ने अपने पति से शिकायत की, लेकिन पति ने कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा कहते कि उसका रिश्ता ही मजाक करने का है। इसके उसके हौसले बुलंद हो गए। वह रास्ते में रोकने र परेशान करने लगा। तंग आकर वह हल्द्वानी में अपनी बहन के पास आ गई और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प, स्वराज आश्रम में मनाई गई अंबेडकर जयंती..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad