देशराजनीति

प्रियंका लड़ेंगी वायनाड से लोकसभा चुनाव!

नई दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद प्रियंका रोड शो भी निकालेंगी।

प्रियंका गांधी का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। उनके खिलाफ बीजेपी ने नाव्या हरिदास को उतारा है। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध! एक हिरासत में.. (वीडियो)

इसके बाद उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना था और वायनाड छोड़ी थी। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट शामिल हैं। अब प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: हथियारों के बल पर लाखों की डकैती, 2 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार.. पिस्टल-तमंचे समेत जिंदा कारतूस और लूटी धनराशि बरामद
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad