उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

ख़ौफनाक : नौकर ने 13 महीने के मासूम का गला रेतकर झाड़ियों में फेंका!

जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर से एक ख़ौफनाक घटना सामने आई है। यहां नौकर ने 13 महीने के मासूम का गला रेतकर झाड़ियों में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक काशीपुर में चैती मेले में अनानास का जूस बेचने वाले सहारनपुर के एक दुकानदार के पास काम कर रहे एक युवक ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर के बासठकुटा रोड राशिद गार्डन निवासी मोहम्मद नदीम मेलों में अनानास के जूस की दुकान लगाता है। मोहम्मद नदीम ने बताया कि चैती मेले में उसने बीती 9 अप्रैल को अपने परिवार व दुकान के नौकरों के साथ जूस की दुकान लगाई हुई है। वह अपने साथ अपनी पत्नी जीनत व लगभग 13 महीने के इकलौते बेटे मोहम्मद आहद को साथ लेकर आया है।

उसकी दुकान में उसके ही मोहल्ले में रहने वाला आशू नाम का युवक भी उसके साथ आया हुआ है। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे आरोपी आशू उसके बेटे मोहम्मद आहद को अपने साथ घुमाने की बात कहकर साथ ले गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तब उसने उसको फोन किया पूछा कहां है। काफी देर तक उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रात लगभग तीन बजे वह अकेला नशे की हालत में आ गया। जब उसने बेटे की जानकारी ली तो उसने कहा मुझे नहीं पता वह कहां रह गया। नदीम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

जिसके बाद सोमवार की सुबह करीब 6 बजे बाजपुर रोड पर एक दुकान के पीछे झाड़ियों में किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। तब लोगों ने लहूलुहान बच्चे को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे का एक साइड से गला रेता हुआ था। साथ ही पूरे शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान थे।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब परिजनों ने आहद को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सीओ अनुषा बडोला ने बताया पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर बच्चे के साथ की गई बर्बरता की जानकारी जुटा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad