उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: शराब पीकर यात्रियों को ले जाना रोडवेज ड्राइवर और बोलेरो ड्राइवर को पड़ा भारी!

हल्द्वानी- शराब के नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ाकर सवारियों की जान जोखिम में डालना 2 ड्राइवरों को भारी पड़ा गया। पुलिस ने दोनों ड्राइवरों को गिरफ्तार कर रोडवेज बस और बोलेरो को सीज कर दिया है।

जिलें में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग अलग करवाई करते हुए दो ड्राइवरों को पकड़ा है। पहला मामला चौकी प्रभारी मंडी प्रेम विश्वकर्मा ने रविवार को तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान UK 07 PA 5111 (उत्तराखंड परिवहन निगम) रोडवेज के ड्राइवर चंदन पुत्र राम सिंह को शराब के नशे में बस चलाते पाए जाने पर एवम सवारियों की जान जोखिम में डालने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। यह कार्यवाही नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए की गई।

वहीं दूसरा मामला भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान UK 02 TA 2313 बोलेरो टैक्सी के ड्राइवर कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। ड्राइवर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि वे कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad