उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कमरे में महिला का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी!

हल्द्वानी- मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव कमरे बंद मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला होमगार्ड के पद से रिटायर्ड बताई जा रही है। मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड गली नंबर एक निवासी मृतक मुन्नी देवी (60 वर्ष) साल 2022 में होमगार्ड से रिटायर्ड हुईं थी। वह यहां किराए के कमरे में रहती थी।

पुलिस के अनुसार उनके पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि एक बेटी है, जो ऊधम सिंह नगर में रहती है। हल्द्वानी में मुन्नी की देखरेख करने के नाम पर उनका एक भतीजा है। पुलिस के मुताबिक 10 जनवरी को मुन्नी का भतीजा उन्हें खाना खिला कर गया था। तब से वह घर से बाहर नहीं निकलीं और न ही कोई उनका हाल-चाल लेने गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र में बदबू आ रही थी।शाम होते होते लोगों को शक हुआ कि बदबू मुन्नी के कमरे से आ रही है। लोग मुन्नी के कमरे में पहुंचे तो बदबू तेज आने लगी। जिसके बाद पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के कुछ देर बाद कोतवाल राजेश कुमार यादव, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में महिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और जब पुलिस के साथ लोग अंदर पहुंचे तो हैरान रह गए।

कमरे में मुन्नी का सड़ा-गला शव पड़ा था। शव के कई अंग कुतरे गए थे। माना जा रहा है कि चूहे मुन्नी के शरीर के कई हिस्सों को कुतर कर खा गए। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मुन्नी लंबे समय से ट्यूमर की बीमारी से भी जूझ रही थीं।

इधर, कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद ही मौत की सही वजह और मौत का सही समय पता लग पाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad