उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: डबल मर्डर से सनसनी! बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या..

सोमवार सुबह तड़के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। जिला ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में गल्ला मंडी में जमीन कब्जे को लेकर विवाद में बाप बेटे की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर दुकान मालिक गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा और अवधेश सलूजा के बीच विवाद चल रहा था।

जिसके बाद सोमवार की सुबह दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए थे। वहीं दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर गुरमेज अपने बेटे हनी और मनप्रीत के साथ दुकान पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

जहां बताया जा रहा है कि दुकान के पास आते ही कब्जा कर रहे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में गुरमेज (60) के पैर और मनप्रीत (26) के सीने में गोली लगी। हनी ने भागकर जान बचाई।

इससे वहां हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad