उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: प्रॉपर्टी डीलर से डकैती में तीन पुलिस कांस्टेबल समेत सात गिरफ्तार!

देहरादून- पुलिस ने ऋषिकेश के प्रॉपर्टी डीलर से डकैती मामले में रविवार देर रात प्रेमनगर से तीन पुलिस कांस्टेबल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने 20 हजार डॉलर कम कीमत पर दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर को जाल में फंसाया था। सभी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

यह है पूरा मामला..

एसएसपी देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश के रहने वाले यशपाल सिंह असवाल ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात कुंदन नेगी नामक व्यक्ति से हुई थी। कुंदन ने उन्हें बताया था कि उसके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास 20 हजार डॉलर हैं। वह इन डॉलर को भारतीय रुपये में बदलवाना चाहते हैं।

जिसके बाद यशपाल ने आठ लाख रुपये में सौदा तय कर लिया। यशपाल 31 जनवरी को साढ़े सात लाख रुपये लेकर देहरादून के झाझरा स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। वहां राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना नामक व्यक्तियों से उनकी मुलाकात हुई।

सौदे के दौरान अचानक दो लोग वहां पहुंचे, जिनमें से एक पुलिस वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में पहुंचा था।उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए असवाल को धमकाया और जबरन उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। बाद में, उन्होंने पीड़ित को ढाई लाख रुपये वापस दिए और बाकी रकम लेकर भाग गए। पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वहीं एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को आईआरबी द्वितीय के कांस्टेबल अब्दुल रहमान (रुड़की), कांस्टेबल सालम (डोबरी, सहसपुर), प्रेमनगर थाने के कांस्टेबल इकरार (लक्सर) समेत उत्तरकाशी के जोताड़ी के राजकुमार, मतोड़ी के राजेश रावत, चमोली के कुंदन सिंह और हिमाचल के रोहड़ू के राजेश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2.30 लाख और 500 डॉलर मिले हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पूछताछ में दो अन्य आरोपियों की जानकारी मिली है, उनकी तलाश जारी है। 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad