उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

शर्मनाक: नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म!

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चंपावत जिले में चाचा पर अपनी सगी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार चंपावत जिले की एक ग्राम पंचायत में एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग भतीजी पढ़ाई के लिए शहर में किराये में रहती थी। चाचा पर आरोप है कि उसने 15 वर्षीय भतीजी को बहलाफुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर मामला परिजनों को बताया। शनिवार को मामला कोतवाली जा पहुंचा।

पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल भुवन चंद्र आर्य ने बताया कि नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला सेल की प्रभारी मामले की जांच कर रही हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad