उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

शर्मनाक: नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म! मुकदमा दर्ज

देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। जिसका खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि नाबालिग ने पिता की हरकत अपने मां को भी बताई। लेकिन उसकी मां ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली महिला को इसकी शिकायत की।

पुलिस ने तहरीर केआधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। जल्द हि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad