उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कार सवार युवकों पर चली गोली! क्षेत्र में फैली सनसनी..

हल्द्वानी- देर शाम गोली की तड़ तड़ताहट से गूंजा हल्द्वानी शहर का यह इलाका। घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी। सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। इस हमले में तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक को गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है। तीनों युवक चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं।

इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 20 से 25 युवकों के एक ग्रुप ने कार सवार युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि हमले में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 66 लाख 30 हज़ार की अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार.. वीडियो…

इधर, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, भास्कर बोरा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की अपराधिक घटनाओं को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad