उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने सौंपा समर्थन पत्र! 8 जून को प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी को बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए के रूप में सर्वसंपत्ति से नेता चुन लिया गया है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भारत देश के प्रधानमंत्री के रूप में 8 जून को शपथ लेंगे। आपको बता दे की चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। जिसके बाद नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया है।

मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान शामिल थे। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। टीडीपी, जेडी (यू), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एलजेपी (रामविलास) ने 16, 12, सात और पांच सीटें जीती हैं और सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

एनडीए के नेताओं ने PM मोदी को सौंपा समर्थन पत्र

एनडीए की बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में आस्था भी व्यक्त की। NDA के सहयोगी दलों ने PM मोदी को समर्थन पत्र सौंप दिया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad