उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिवीडियो

गढ़वाल में अनिल बलूनी को लेकर ये क्या बोल गए राजनाथ सिंह…आप भी सुनिए…

गौचर-BJP के दिग्गज नेता और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। यहां शुक्रवार को उन्होंने गौचर में आयोजित जनसभा में बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जन समर्थन मांगा। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि उत्तराखंड के इगास पर्व को अनिल बलूनी ने विश्व व्यापी पहचान दिलाई है। हालांकि इतना साफ हो चुका है कि गढ़वाल की जनता बीजेपी के पक्ष में खड़ी है। अनिल बलूनी ही गढ़वाल का प्रतिनिधित्व देश की संसद में करने जा रहे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने एक बहुत बड़ा संकेत दिया है। राजनाथ ने जिस तरह से साल 2022 विधानसभा चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए कहा था कि पुष्कर फ्लॉवर नहीं है फायर है तभी राजनाथ सिंह संकेत दे चुके थे कि दोबारा पुष्कर धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

वहीं अब लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने फिर एक बार उत्तराखंड आ करके एक और बड़ा बयान दे दिया है। वो भी बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता और गढ़वाल सीट से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के बारे में।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वाल की जनता केवल सांसद नहीं बल्कि देश की कैबिनेट का एक अहम सदस्य चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल की जनता कम को ज्यादा ना समझे। इशारों-इशारों में राजनाथ सिंह साफ कर गए कि अनिल बलूनी आने वाले समय में देश में बनने वाली नई सरकार में कोई बेहद महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालेंगे। गौचर में जनसभा के बाद उन्होंने लोहाघाट और काशीपुर में रैली की।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad