उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

हल्द्वानी: 50 हजार की घूस लेते शुक्ला गिरफ्तार!

हल्द्वानी- भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की रिश्वतखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी है। विजिलेंस ने अब एक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी, कि वह सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी है तथा उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है। उनका 11 महीने का अनुबंध होता है। उनका 11 माह का सेवा विस्तार बढ़ाने के एवज में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर (सेवानिवृत कर्नल) सुबोध शुक्ला द्वारा 50,000/- रूपया रिश्वत की मांग की जा रही है।

यह शिकायत जांच में प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शनिवार को रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत कर्नल) मूल निवासी ग्राम रामपुर, पो. बिरसिंधपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश हॉल निवासी गैस्ट हाउस, सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय परिसर बागेश्वर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

साथ ही “सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad