उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: सड़क चलते लोगों से अश्लील इशारे करती छह महिलाएं गिरफ्तार!

उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहे लोगों को अश्लील इशारे कर रोकने के आरोप में पुलिस ने 6 महिलाओं को हिरासत में लिया है। सभी पकड़ी गई महिलाओं को कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस को आशंका है ये महिलाएं सेक्स रैकेट से जुड़ीं हो सकती हैं। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं सड़क पर खड़ी होकर लोगों को अश्लील इशारे कर रही हैं।

यह महिलाएं रुड़की टाकिज से लेकर आईआईटी गेट और बस स्टैंड तक सुबह से लेकर शाम तक पैदल घूमती रहती है। आरोप है कि यह महिलाएं सड़क से आने जाने वाले पुरुषों को अश्लील इशारे करके रोकती है। इसके बाद उनके वाहन में बैठकर निकल जाती है।

जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 महिलाओं को पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी कुश मिश्रा ने बताया कि इन महिलाओं से शक के आधार पर फिलहाल पूछताछ की जा रही है। कई बार लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि महिलाएं देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad