उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

ऊधम सिंह नगर: बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का रुद्रपुर में भव्य स्वागत

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह नेगी के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर जिला कार्यालय में उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नेगी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  इस अवसर पर महेंद्र सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हितों के प्रति समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का उद्देश्य किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाना, उनकी समस्याओं को सरकार तक प्रभावी रूप से पहुँचाना तथा उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने में सहयोग करें।

  कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, जिला महामंत्री (किसान मोर्चा) आई. डी. पांडेय, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश सुनाल, प्रदेश संयोजक. एस. बेदी, आईटी प्रदेश संयोजक डॉ. प्रदीप अधिकारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल महामंत्री जीतेन्द्र संधू, जिला महामंत्री (युवा मोर्चा) बिट्टू चौहान, अंकित सिंह, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी,साधना शर्मा, रचित सिंह तथा गुरमीत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad