उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

एसटीएफ ने वन्यजीव तस्कर को हिरण की कस्तूरी और पैर के साथ पकड़ा!

उत्तराखंड एसटीएफ ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। देहरादून के विकासनगर थाना क्षेत्र से वन्यजीव तस्कर के कब्जे से एक हिरण कस्तूरी (वजन 25.62 ग्राम) और दो हिरण के पंजों की खाल ( जिनकी लम्बाई लगभग 22 सेमी और 18 सेमी) बरामद किए गए है।

एसटीएफ और थाना विकास नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कृष्ण कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम लारा नौगांव जिला उत्तरकाशी हाल निवासी विजय कॉलोनी हर्बटपुर विकासनगर देहरादून उम्र 52 वर्ष को पकड़ा। तस्कर चकराता के लाखामंडल निवासी एक व्यक्ति से पैर और कस्तूरी लेकर विकासनगर में बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को विकासनगर क्षेत्र में वन्य जीव के अंगों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर एसटीएफ के उप निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट की अगुवाई में एक टीम क्षेत्र की ओर रवाना हुई। जब, एसटीएफ प्रेमनगर क्षेत्र में पहुंची तो मुखबिर ने उन्हें तस्कर की लोकेशन बताई।

एसटीएफ कोतवाली में संपर्क कर उपनिरीक्षक सनोज कुमार टीम के साथ शक्तिनहर पुल नंबर दो के पास पहुंची। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि तस्कर डाकपत्थर की ओर जाने वाले रास्ते पर टिन शेड के पास खड़ा है। बताए गए स्थान पर खड़े व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी जेब में रखी पॉलिथीन से हिरण के दो पैर और कस्तूरी मिली।

गिरफ्तार तस्कर लाखामंडल के एक व्यक्ति विक्की उर्फ विवेक से कस्तूरी और पैर लेकर बेचने के लिए आया था। बताया कि विक्की ने उससे कहा था कि जब सामान बिक जाएगा तो वह उन्हें पैसे दे देगा। 

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्कर को हिरण की कस्तूरी और पैर देने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad