उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

ताइक्वांडो: हल्द्वानी की भूमिका ने सिल्वर मेडल जीता..

हल्द्वानी- 38 वें राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो के दूसरे दिन भी उत्तराखंड की झोली में पांच पदक आए। हल्द्वानी की भूमिका जंतवाल ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने नाम किया। जबकि काव्य तलरेजा, दिव्या भारद्वाज और ऋषभ अधिकारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

राज्य के चार खिलाडियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से अलग अलग भार वर्ग में मेडल जीते। वहीं हल्द्वानी की 20 साल की भूमिका ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की मनीषा को हराकर सिल्वर मेडल जीता। भूमिका 5 वीं कक्षा से ही ट्रेनिंग ले रही हैं। शुरुआत में उन्होंने कराटे खेलना शुरू किया। बाद में उन्हें स्विमिंग के साथ ही अन्य खेलों का शौक भी चढ़ा लेकिन आखिर में उन्होंने ताइक्वांडो को ही अपना प्रोफेशन बनाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

भूमिका ने बताया कि उनके माता पिता बहुत सपोर्ट करते हैं। जिसकी बदौलत वह आज यहां पहुंची हैं। पिता की ओर से उन्हें बहुत सपोर्ट मिलता है और मां भी उन्हें मोटिवेट करती हैं। उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं और मां गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad