उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

भवाली: बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार! पुलिस ने सिखाया सबक (वीडियो)

SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी की सख्ती: स्टंटबाजी और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस

भवाली: दिनांक 21.05.2025 को राहगीर द्वारा बताया कि वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) के चालक द्वारा श्री कैची धाम मार्ग पर अपने वाहन की बोनट व खिड़की में 02 लोगों को बैठाकर खतरनाक स्टंट करते अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाला जा रहा है।

वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा संबंधित को थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: हथियारों के बल पर लाखों की डकैती, 2 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार.. पिस्टल-तमंचे समेत जिंदा कारतूस और लूटी धनराशि बरामद

उक्त निर्देशों के क्रम में यातायात निरीक्षक श्री महेश चंद्र द्वारा उक्त वाहन चालक का पता लगा कर राहुल निवासी दिल्ली के विरुद्ध MV ACT के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। चालक द्वारा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने हेतु माफी भी मांगी गई।

SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध! एक हिरासत में.. (वीडियो)
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad