उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: चौसला गांव में जांच को पहुंची प्रशासन की टीम! अवैध कब्जों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…

हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र के चौंसला गांव में सरकारी जमीन को कब्जाने के मामले में धामी सरकार सख्त है। गुरुवार को एसडीएम राहुल शाह ने चौसला गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। बीते दिनों फतेहपुर क्षेत्र में डेमोग्राफी चेंज के बढ़ते मामलों के बाद बीजेपी नेता विपिन पांडे की अगुवाई में हल्द्वानी तहसील में विरोध प्रदर्शन किया गया था।

डीएम नैनीताल द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की निगरानी के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ चौसला गांव का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा सरकारी भूमि पर वर्तमान अतिक्रमण की स्थिति की जांच की गई तथा पूर्व में जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर यह भी देखा गया कि किन स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाया जा रहा है और कहां आगे की कार्रवाई आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान पूर्व में 9 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस का अनुपालन की जांच की गई। 5 अतिक्रमण, जिनमें एक मस्जिद से सटा निर्माण भी शामिल है को अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा स्वयं से हटाया जा रहा है।

एसडीएम द्वारा मौके पर ही सीमांकन को अद्यतन करने तथा अभिलेखों के समुचित संधारण हेतु निर्देश दिए गए। पटवारी एवं लेखपाल को निर्देशित किया गया कि वे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं शेष बचे अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रशासन सरकारी भूमि के संरक्षण एवं अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण में एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व निरीक्षक अशरफ अली, लेखपाल अनिता पांडे मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad