उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

आरटीओ का प्रशासनिक अधिकारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार!

हल्द्वानी चौराहे में विजिलेंस की टीम में एक शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी, गाड़ी की आर.सी. (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिए आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी दने आर.सी. बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है, तथा वह उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शिकायत पर विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

बता दें कि विजिलेंस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी-फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।निदेशक विजिलेंस डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad