उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

बिंदुखत्ता राजस्व गांव की घोषणा महज चुनावी शिगूफा : बल्यूटिया

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बीजेपी की उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम की घोषणा में सम्मलित करने को महज चुनावी शगूफा करार दिया है।

प्रवक्ता बल्यूटिया ने कहा यदि सरकार इतनी ईमानदार है तो जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा जिसको राजस्व गांव 15 दिसंबर, 2016 को घोषित किया गया था। तत्पश्चात 20 दिसंबर, 2016 जारी अधिसूचना से सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएँ संपादित करने का आदेश दिया। जिस पर भाजपा ने सरकार 13 दिसंबर 2020 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएँ में रोक लगाकर जवाहर ज्योति-दमुवाढूँगा से मालिकाना हक का अधिकार छीनने का काम किया।

साथ ही बल्यूटिया ने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा सरकार सैन्य धाम की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 10 लाख रुपये ना दिए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ दावा पेश करती है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

बल्यूटिया ने कहा जनता बीजेपी की कथनी और करनी को भली भाँति समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावी बेला में चुनावी जुमलों की बीजेपी सरकार द्वारा अब बरसात होने लगी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad