उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कमरे में लटका मिला युवक का शव! बहनें गिरफ्तार..

हल्द्वानी- बीते आठ महीने पहले बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो बहनों के कमरे में एक युवक का शव मिला था। जिसके आठ महीने बाद युवक के फोन में एक वीडियो मिला था। जिसके बाद मृतक की मां की शिकायत पर दो बहनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर अब गिरफ्तार किया गया है

बनभूलपुरा क्षेत्र के उजाला नगर निवासी अजीम की मौत के लिए जिम्मेदार यहीं की रहने वाली दो बहनों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अब जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, उजाला नगर निवासी इकबाल के बेटे अजीम की पिछले साल तीन जून को मौत हो गई थी। शव फंदे से लटका मिला था। उस समय इसे सामान्य खुदकुशी मान लिया गया था। आठ महीने बाद फरवरी में अजीम के मोबाइल के री-साइकिल बिन में अजीम की मां ताराबीं को वीडियो देखने को मिल गया। उसमें बेटे के फंदे से लटकने की घटना रिकॉर्ड थी। पास में ही दो बहनें (बदला हुआ नाम) नूरी और उसकी बहन (बदला हुआ नाम) लूरी भी खड़ी दिखाई दीं। सवाल उठा था कि वीडियो में शव लटक रहा था और जब पुलिस पहुंची तो लाश जमीन पर थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बहाने से युवक को बुलाया और मार दी गोली! युवती के कारण रंजिश की बात आई सामने…

वीडियो में अजीम के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि बाद में शव के साथ पहने हुए कपड़े थे। लाश को कैसे जमीन पर लिटाया, कपड़े कैसे पहनाए, आदि सवाल मां ने उठाए तो पुलिस ने दोनों के खिलाफ 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाइकोर्ट में ये जज सुनेंगे आपका केस!

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Ad