उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हाईवे किनारे पड़ी मिली हल्द्वानी के युवक की लाश! संदिग्ध महिला से पूछताछ जारी…

हल्द्वानी के युवक का शव किच्छा रुद्रपुर हाइवे किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक किच्छा में बजाज कंपनी के काम करता था। उसके सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी देवलचौड़ निवासी मृतक नीरज पंत (35) सिडकुल पंतनगर स्थित बजाज कंपनी में काम करता था। वह बीती 28 अक्टूबर की शाम हल्दुचौड में बाइक खड़ी कर कंपनी की बस से कंपनी गया था। लेकिन कंपनी में उसने उपस्थिति (पंच) नहीं किया था। इसके बाद वह घर भी नहीं पहुंचा था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की। मगर पता नहीं चल पाया था।

वहीं गुरुवार को उसका शव रामेश्वरपुर शहीद स्मारक गंगापुर रोड पर सड़क किनारे मिला। उसके सिर पर चोटों के निशान मिले। जब पुलिस ने बजाज कंपनी से लेकर रुद्रपुर शहर तक कैमरे खंगाले तो पता चला कि नीरज नैनीताल रोड स्थित बार में गया था। इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया था। पौना घंटे बाद वह ई-रिक्शा पर बैठकर किच्छा बाईपास रोड पर जाता दिख रहा है। जिसके बाद श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी वाहन में बैठती है। और सुनसान जगह होने पर ये सड़क रात में कम इस्तेमाल होती है।

इधर, एसपी क्राइम कत्याल ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad