उत्तराखण्डबड़ी-खबर

जंगलों में लगी आग पर सीएम धामी सख्त! वन विभाग के 17 अधिकारियों पर गिरी गाज.. देखिए लिस्ट …

राजधानी देहरादून से इस समय सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जंगलों में लगी भीषण आग पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम धामी ने आग लगने की घटनाओं में लापरवाही बरतने पर 10 अधिकारियों व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

वनाग्नि की घटनाओं में लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 17 अधिकारियों पर गाज गिरी है। 10 अधिकारी और कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। वहीं 2 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही 5 अधिकारियों को अटैच किया गया है।

यह देखिए लिस्ट…

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए जन सहयोग लिया जाए। जंगलों में आग लगाने की घटनाओं में जो भी लिप्त पाये जा रहे हैं, उन पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। वनाग्नि को रोकने के लिए रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों से पिरूल एकत्रीकरण के लिए प्रभावी योजना बनाई जाय। पिरूल संग्रहण केन्द्र बनाए जाएं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad