उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

बूथ मैनेजमेंट के जरिए कांग्रेस जीतेगी लोकसभा चुनाव!

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस अब रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। कांग्रेस अब बीजेपी की तर्ज पर बूथों को मजबूत करने जा रही है। इन बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। जिसमें पूर्व मंत्री, पार्टी संगठन मंत्री, वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। इन सभी को अब दस बूथ जीताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं बड़े नेताओं को अपने बूथ के अलावा 9 और बूथ जीताने की भी जिम्मेदारी होगी। कांग्रेस आलाकमान ने दक्षिण भारत में पार्टी को मिली सफलता के बाद अब इस फॉर्मूले को पूरे देश में उतारने का मन बनाया है। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान ने सभी पीसीसी को यह निर्देश दिए हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले बूथ मैनेजमेंट पर काम कर लिया जाए। जिसके बाद अब कांग्रेस के नेता भी दावा कर रहे है कि अब कांग्रेस बूथ मैनेजमेंट पर ध्यान देगी।

वहीं कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश के मुताबिक कर्नाटका, तेलंगाना और हिमांचल चुनाव में जो सफलता कांग्रेस को मिली है। उसका एआईसीसी ने संज्ञान लिया है। जिसके तहत कांग्रेस द्वारा हर दस बूथ पर एक मंडलम, एक प्रभारी, एक बीएलएस, एक बूथ कमेटी की नियुक्ति के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। जिसके बाद इस सूची का सत्यापन एआईसीसी वॉर रूम करेगा। इससे एक अच्छी व्यवस्था तैयार हो जाएगी। जिसके बाद जो भी लोकसभा प्रत्याशी होगा। उसको लोकसभा चुनाव जीतना में यह व्यवस्था अहम साबित होगी। विधायक हृदयेश ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बूथ मैनेजमेंट से हम सफलता हासिल करेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad