उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

तनाव के कारण लड़की ने उठाया खतरनाक कदम, मौत!

हल्द्वानी- डिप्रेशन के कारण जहर खाने के बाद युवती की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन आनन फानन में युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के सामने परिजनों ने बातचीत में बताया कि युवती की ऑनलाइन जॉब को लेकर डिप्रेशन में आकर जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।

मृतक युवती छोटी मुखानी के जेके पुरम स्थित ब्लॉक डी की रहने वाली बताई जा रही है। मृतक युवती सुमन (बदला हुआ नाम) 22 वर्ष ऑनलाइन जॉब करती थी। मंगलवार को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि युवती को सोमवार रात करीब 12:30 बजे एसटीएच में भर्ती कराया गया। आज मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे युवती की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक युवती अपनी ऑनलाइन जॉब को लेकर बीते दिनों से मानसिक तनाव में थी। सोमवार रात उसने पिता को खाना खिलाया उसके बाद उसने विषैला पाउडर खाने के बारे में बताया। इतना सुनते ही परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं। बता दें कि करीब डेढ़ माह पहले 1 नवंबर को मृतक युवती सुमन के दोस्त पार्थ का शव उसकी कार में मिला था। युवती के प्रयासों से ही पार्थ की मौत के बारे में पुलिस को पता चल सका था। पुलिस जांच में पार्थ की हत्या होने की पुष्टि हुई थी। इधर अब युवती की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad