उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव! सुसाइड नोट में लिखा.. मम्मी पापा मुझे माफ कर…

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक युवती ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के बाद से युवती के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें बार-बार लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना की बातें लिखी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही मृतका के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर रानीबाग चित्रशिला धाम से हटा अतिक्रमण! प्रशासन ने विवादित चौपाटी की JCB से ध्वस्त, क्षेत्र सील..

जानकारी देते हुए गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर कंट्रोल रुम में सूचना मिली कि एक युवती के अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी है। पुलिस मौके पर पहुंची जहां सुषमा (25) ग्राम सणकोट, नारायणबगड़, हाल निवासी सुभाषनगर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका यहां अपनी दीदी और जीजा के साथ रहती थी। मंगलवार को दीदी गांव गई थी, जबकि जीजा टीचर है वे स्कूल गए थे। बताया कि मृतका सुबह मंदिर गई थी और खाना भी उसी ने बनाया था।

यह भी पढ़ें -  कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रंगेहाथ गिरफ्तार..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad