उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

भव्य रहा ईजा बैणी महोत्सव, हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति, 713 करोड़ की सौगात…

हल्द्वानी– हल्द्वानी में आयोजित भव्य ईजा बैणी महोत्सव को देख खुश नजर आए सीएम पुष्कर सिंह धामी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को सीएम ने बधाई दी है। सीएम ने मंच से अपने संबोधन में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह सहित जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी।

बता दें कि पहली बार हल्द्वानी शहर में मातृशक्ति के सम्मान और अभिनंदन को शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लंबे समय से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटी जिला प्रशासन की टीम ने जगह-जगह उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति की सुंदर झलक को आयोजन में दर्शाया जिसे देखकर हर कोई मंत्र मुग्द नजर आया।

इसके अलावा कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध उत्पादों के स्टॉल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने हिस्सा लिया। एम बी इंटर कॉलेज परिसर का पूरा मैदान मातृशक्ति से भरा दिखाई दिया। यहां तक की मैदान से बाहर सड़कों में भी जगह नहीं थी।

यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी के तिकोनिया चौराहे पर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद दुर्गा सिटी सेंटर के पास से कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम में पहुंचे। अपने रोड शो में सीएम पुष्प वर्षा करते हुए मातृशक्ति का अभिवादन किया।

यह देखिए वीडियो…

वहीं सीएम ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने 13 जिलों के 26 उत्पादों के लगे स्टालों का निरीक्षण किया। मंच पर पहुंच कर सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समाज में स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनकर नई दिशा देने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का स्वागत देखकर वह अभिभूत हैं और आज वह इसलिए भी प्रसन्न है क्योंकि दो दिन पहले ही उत्तरकाशी के टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया है।

उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश और विश्व इस बात को लेकर चिंतित था की मजदूर भाइयों का क्या होगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सभी रेस्क्यू टीमों की मेहनत की बदौलत और भगवान के आशीर्वाद से आज सभी मजदूर भाई हमारे बीच में स्वस्थ और सकुशल हैं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाकर हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad