उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

अपने अनोखे प्रयोग से देश में छाए हल्द्वानी के मेयर, मिला राष्ट्रीय सम्मान…

हल्द्वानी का नाम देश भर में रोशन हुआ है। और ये हुआ है हल्द्वानी नगर निगम के एक अनोखे प्रयोग की वजह से। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने महिलाओं की सेना बनाकर एक ऐसा प्रयोग किया है। जिसकी देशभर में तारीफ हो रही है। और इसे देश के शहरी विकास मंत्रालय ने एक अनोखा प्रयोग माना है। जिसकी वजह से भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर देश की राजधानी दिल्ली में मेयर का सम्मान हुआ है।

दिल्ली में आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव 2023 में नगर निगम हल्द्वानी को अवॉर्ड मिला है। यहां इंडियन हैबिटेट सेंटर न्यू दिल्ली में आज मंगलवार को आयोजित किया गया। वहीं नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को उत्कृष्ट नावचारी कार्य बैनी सेना गठित करने के निमित राष्ट्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को द्वितीय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस पर मेयर ने सभी हल्द्वानी वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बैणी सेना द्वारा निर्बल वर्ग के आर्थिक उन्नयन, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ निगम कार्यों के निरीक्षण का कार्य भी बेहतर तरीके से हो रहा है। इसके लिए सभी बैणी सेना के सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad