उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

कुमांऊ कमिश्नर के जनता दरबार में आए, इन लोगों को मिला न्याय…

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जनता द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को कमिश्नर रावत के समक्ष रखा। जिनमें से अधिकांश, समस्याएं भूमि विवाद, धोखाधड़ी, जालसाजी, अतिक्रमण, पेंशन, पेयजल, साफ-सफाई, सैलेरी भुगतान न करने से संबंधित थीं। जिनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान कमिश्नर द्वारा मौके पर ही कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकताओं के आधार पर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए।

जनता दरबार में कमिश्नर ने सुनवाई के दौरान निर्देश दिए…

कमिश्नर रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड को देवभूमि के रूप में जाना जाता है, यहां अपराध का ग्राफ न्यूनतम होना चाहिए।

मिलावटखोरों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिए।

आमजन अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों के पास ही जाए। समाधान न होने पर ही उच्च अधिकारियों के पास पहुंचे।

सुनवाई में गली न. 43 छड़ायल सुयाल निवासियों ने विगत जन सुनवाई में कमिश्नर को आवगत कराया था कि उनके आवास के निकट पोल्ट्री फार्म स्थापित है। जिसके प्रदूषण से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। जिस पर कमिश्नर द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर मानकों का अनुपालन हो रहा है या नहीं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। पशु चिकित्साधिकारी के मानकों के अनुसार आवसीय क्षेत्र से न्यूनतम निर्धारित दूरी 500 मी. होनी चाहिए, जबकि शिकायतकर्ता का मकान 10 फिट पर है। तथा नहर/वॉटरसोर्स की दूरी 100 मी. होनी चाहिए, जबकि सिंचाई गूल/नहर 8.5 मी. पर पाया गया। जो मानकों के अनुरूप नहीं है। कमिश्नर ने पोल्ट्री फार्म का कार्य करा रहे मालिक को तीन माह में फार्म को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

दूसरे शिकायतकर्ता राजीव राठौर निवासी शिवपुरी भोलानाथ गार्डन, हल्द्वानी द्वारा अपने बड़े भाई के खिलाफ शिकायत की गयी कि पिता (स्व. हरिओम) के नाम मेहरोत्रा मार्केट साहूकारा लाईन पटेल चौक में एक दुकान थी, जिसे पिता की मृत्यु के पश्चात बड़े भाई ने फर्जीबाड़ा कर अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद कमिश्नर ने नगर निगम को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विगत जनता दरबार में निहारिका जायसवाल निवासी रामपुर रोड़ द्वारा कमिश्नर को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा नैनीताल मोटर्स मारूति एरेना में 2 माह अगस्त और सितम्बर, 2023 में जॉब की। जिनके द्वारा सितम्बर, 2023 की सैलेरी देने से इंकार किया गया था। इस संबंध में कमिश्नर ने मैनेजर को सैलरी देने की बात कही थी। आज उन्होंने  बताया की निहारिका को अवशेष वेतन का भुगतान कर दिया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad