उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

बलूनी से मिले नैनीताल बैंक के ऑफिसर, ये रखी मांग

नैनीताल बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय संबंधित मांग को लेकर नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की अगुवाई में केंत्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड से उनके दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की।

इस दौरान नैनीताल बैंक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय संबंधित अपनी मांग केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के समक्ष रखी। जिसके लिए अनिल बलूनी ने मंत्री भगवत कराड जी को बताया कि नैनीताल बैंक 1922 में स्थापित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। जो एक सदी से भी अधिक समय से उत्तराखंड राज्य के विकास से जुड़ा हुआ है। नैनीताल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाला सहायक बैंक है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

जिस पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड जी ने प्रतिनिधिमंडल को सुनिश्चित किया कि उनकी मांग को लोकसभा की याचिका समिति एवं RBI की सिफारिशों पर बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन से वार्ता कर उसके क्रियान्वयन हेतु जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad