उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

टेंट हाउस अग्निकांड में मारे गए लोगों को सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

हल्द्वानी- विगत दिनों दीपावली की रात को नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज एक वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों के परिजनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चार-चार लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।

बता दें कि दीपावली की रात को हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से टेंट हाउस में काम करने वाले तीन श्रमिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई थी।

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की घोषणा की है। मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad