Uncategorizedउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

बनभूलपुरा कांड के मास्टर माइंड मलिक की संपत्ति कुर्क! दरवाजे, खिड़कियां भी उखाड़ ले गई पुलिस…

हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक घटना के दसवें दिन भी फरार चल रहा है। यही नहीं उसका बेटा अब्दुल मोईद भी 8 फरवरी से फरार है। इन दोनों के साथ ही साथ अन्य नामजद आरोपी भी इस घटनाक्रम में फरार चल रहे हैं। जिसमें एक स्थानीय पार्षद भी शामिल है। अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ तो लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है। लेकिन इस सबके बीच फरार आरोपियों की संपत्ति जब्त होने का काम भी शुरू हो चुका है।‌ शुक्रवार को पुलिस फोर्स ने प्रशासन के साथ मिलकर अब्दुल मलिक की संपत्ति कुर्क की। प्रशासन की टीम अब्दुल मलिक के घर पहुंची और उसकी सारी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की टीम इस दौरान अब्दुल मलिक के घर में लगे खिड़की दरवाजे तक उखाड़ ले गई। प्रशासन की टीम जब कार्रवाई कर रही थी तब आसपास के लोग बड़ी हैरानी से इस प्रक्रिया को देख रहे थे। क्योंकि उनके सामने इलाके के सबसे बड़े रसूखदार आदमी की संपत्ति कुर्क हो रही थी। ‌ लाइन नंबर 8 में अब्दुल मलिक की बड़ी संपत्ति है। यहीं उसका घर है। यही नहीं हल्द्वानी में उसका बड़ा कारोबार भी है। साथ ही हरियाणा उत्तर प्रदेश में भी खनन और कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। ‌ ऐसे में पुलिस की इन संपत्तियों पर भी निगाह है। पुलिस ने अब्दुल मलिक समेत सभी फरार जो आरोपियों की संपत्ति की पूरी लिस्टिंग कर ली है। शनिवार को पुलिस अन्य संपत्तियों को कुर्क करने का काम करेगी।

बनभूलपुरा दंगे में वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के बनभूलपुरा स्थित घर की कुर्की की कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक जारी रही। मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ लालकुआं संगीता सीओ लालकुआं, तहसीलदार सचिन, डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत पुलिस तथा प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।

What’s your Reaction?
+1
4
+1
0
+1
2
+1
0
+1
2
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad