उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल की महिलाएं बना रही बुरांश के फूल का नमक…

देवभूमि उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी इलाकों में उगने वाला उत्तराखंड का राज्य पुष्प बुरांश कई औषधीय गुणों से युक्त है। बुरांश का प्रयोग जूस, स्क्वैश के अलावा कई अन्य रूपों में किया जाता है। बाजार में भी बुरांश कई उत्पादों के माध्यम से उपलब्ध है। वहीं नैनीताल की महिलाएं भी बुरांश के कई उत्पाद तैयार कर रहीं हैं। नैनीताल के शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बुरांश का नमक तैयार किया जा रहा है, जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सिल बट्टे में लाल मिर्च, बुरांश की सूखी पत्तियों को पीसकर तैयार इस नमक की डिमांड दिल्ली समेत देश के दूसरे राज्यों तक है।

शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष संजू रजवार ने बताया की वो अपने समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ मिलकर बुरांश का नामक तैयार कर रहीं हैं। बुरांश से बना नमक विटामीन सी और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है. इसका सेवन एनीमिया, डायबिटीज जैसे रोगों के साथ ही हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि बुरांश के फूलों की पंखुड़ियों को छांव में सुखाकर और सिल बट्टे में मिर्च और अन्य मसालों के साथ पीसकर नमक तैयार कर लिए जाता है। बुरांश के नमक का प्रयोग आप भोजन के साथ और सलाद के साथ कर सकते हैं।

बुरांश के फूलों को सुदूर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं से खरीदा जाता है। जिससे ग्रामीण महिलाओं की भी आमदनी होती है। इसके साथ ही उनके समूह से कुल 6 महिलाएं जुड़ी हैं। जो बुरांश का नमक तैयार करती हैं, उनकी पैकेजिंग करती हैं, और उन्हें बेचती हैं, इससे महिलाओं को भी स्वरोजगार मिल रहा है।

क्या है कीमत, कैसे करें ऑर्डर

समूह द्वारा मल्लीताल घोड़ा स्टैंड में प्रत्येक शुक्रवार से रविवार लगने वाले महिला हाट बाजार में स्टॉल लगाया जाता है। यहां पर आपको बुरांश का नमक आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ ही आप उनके इंस्टाग्राम पेज shivshaktisvynshaayta के जरिए बुरांश का नामक ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। बुरांश के नमक की कीमत 80 से 100 रुपए प्रति 50 ग्राम है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad