उत्तराखण्डबड़ी-खबर

आम जनता को धामी सरकार का झटका, बिजली हुई महंगी!

देहरादून- राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट करने के बाद राज्य की जनता को बड़ा झटका दिया है। राज्य की जनता पर महंगाई की, एक बड़ी मार पड़ने जा रही है। क्योंकि सरकार ने बिजली के दामों को बढ़ाने का फैसला किया है। पहले के हिसाब से अब आपको अपने घर का बिजली का बिल ज्यादा चुकाना होगा। इस बार ऊर्जा निगम नए साल का स्वागत बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली की दरों से करेगा।

जनवरी में आने वाले बिल के लिए बिजली दरों में 23 पैसे से 55 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोत्तरी की गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने केंद्रीय व्यवस्था के तहत प्रदेश में भी बिजली की दरें हर महीने तय करने की व्यवस्था लागू की थी। इस क्रम में ऊर्जा निगम ने दिसंबर माह के लिए दरें घोषित कर दी हैं।

वहीं बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए 15 पैसे, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 38 पैसे, सरकारी संस्थानों के लिए 52 पैसे, कॉमर्शियल के लिए 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा निजी ट्यूबवेल के लिए 16 पैसे, कृषि आधारित गतिविधियों के लिए 23 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान देना होगा।

उद्योगों में एलटी-एचटी इंडस्ट्री को 51 पैसे, मक्सिड लोड कनेक्शन को 49 पैसे और रेलवे को 48 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देने होंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए 45 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एमडी अनिल कुमार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
3
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad