उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

इंस्पेक्टर के अश्लील ऑडियो प्रकरण पर विधायक सुमित हृदयेश का बयान, बोले- उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए…

हल्द्वानी- बीजेपी राज मे देवभूमि लगातार शर्मशार हो रही है। पहले से ही सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं द्वारा समय समय पर देवभूमि को शर्मसार किया जा रहा था। अब कानून के रक्षक ही भक्षक बन देवभूमि को कलंकित करने पर उतारू है।

अश्लील ऑडियो की गहन जाँच के उपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए

विधायक हृदयेश ने कहा कि बीजेपी नेताओं और पुलिस प्रसाशन की आपसी साठगांठ जगजाहिर है। इसलिए पुलिस इंस्पेक्टर की अश्लील ऑडियो की गहन जांच के उपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करने के बारे में सोच भी ना सके। वहीं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक जागरूक जनप्रतिनिधि के नाते इस गंभीर मामले को तत्परता के साथ उठाया यह हम सबके लिए नजीर है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad