उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

नैनीताल समेत इन इलाकों में बर्फबारी से सफेद हुई वादियां.. पर्यटकों में खुशी…

नैनीताल- सीजन की दूसरी बर्फबारी के बाद उत्तराखंड के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई है। नैनीताल समेत मसूरी, चकराता, ओली में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर से चमक गई हैं।

बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों में भी खुशी नजर आ रही है। इधर बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई। औली में भी बर्फबारी के बाद भारी मात्रा में बर्फ जमी है। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

बता दें कि नैनीताल शहर में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हो गया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ नजर आई।

इधर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad