उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

पैदल दवा लेने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत!

ऊधम सिंह नगर जिले में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला किच्छा हाईवे का है। यहां अपने पति के साथ पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
  
जानकारी के अनुसार वार्ड 10 राजा काॅलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी उमराय लाल अपनी पत्नी रामकली (57) के साथ पुराना अस्पताल में दवा लेने आए थे। दंपती दवा लेकर लौट रहे थे तभी कुष्ठ आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने रामकली को टक्कर मार दी।
   
जिसके बाद घायल रामकली को जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad