उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

युवक ने किन्नर से रचाया ब्याह, फिर रात 10 बजे क्या हुआ जानते हैं आप…

हल्द्वानी: प्यार के बाद शादी की कहानी तो आपने कई सारी सुनी होगी और कहीं ऐसे रिश्ते जो नामुमकिन भी मुमकिन हो जाते हैं लेकिन आज जो हम आपको कहानी बताने जा रहे हैं वह कहानी सुनकर आप भी कहेंगे कि क्या कोई युवक किन्नर से भी प्यार कर सकता है, हल्द्वानी में ऐसा ही हुआ, एक युवा किन्नर से दिल लगा बैठा, पूरी कहानी आपको विस्तार से बताते हैं।

युवक बोला मेरी दुल्हनिया है

प्यार करता हूं दुल्हनिया है मेरी, ये लफ्ज़ थे उस युवक के जिस युवक ने किन्नर से शादी की थी। हल्द्वानी में किन्नर से प्यार और फिर शादी युवक का जंजाल बन गई। शादी के बाद किन्नर के साथ फरार हुए युवक को लेने परिजन शहर पहुंचे तो हंगामा हो गया। सिंधी चौराहे पर शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। बात बिगड़ गई और बाप-बेटे में जूतमपैजार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी हंगामे के बाद बमुश्किल मामला शांत हुआ और युवक के परिजनों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

हल्द्वानी शहर का है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक शहर में ही रहने वाले एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। दोनों ने शादी की और फिर घर से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी उसकी तलाश में निकल गए। रात करीब साढ़े 10 बजे युवक के पिता और भाइयों ने युवक को किन्नर के साथ सिंधी चौराहे पर पकड़ लिया। पिता और भाई युवक को अपने साथ ले जाने लगे, लेकिन युवक किन्नर के साथ ही रहने की जिद्द पर अड़ गया और बोला कि वो किन्नर से प्यार करता है। शादी कर किन्नर को पत्नी का दर्जा दिया है। इस पर बात और बिगड़ गई। पहले गाली-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। किन्नर से प्यार, शादी और हंगामे की खबर पर मौके पर तमाशबीन जमा हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद समझा-बुझा कर मामला शांत कराया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया था। किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad