उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में रेलवे फाटक पर शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी! 4 हुड़दंगबाज हिरासत में.. देखिए वीडियो..

हल्द्वानी- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक रेलवे फाटक, बनभूलपुरा के पास सार्वजनिक स्थान पर फाटक बंद होने के दौरान शराब पीते हुए आपस में झगड़ा-मारपीट कर रहे थे। इस अव्यवस्थित कृत्य से सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हुई।

जिसके बाद इस वायरल वीडियो का एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी को सख्त कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।

वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर 04 युवक

  1. रोहित बिष्ट, निवासी नवाबी रोड, 2. क्षितिज सिंह, निवासी नवाबी रोड, 3. अमित, निवासी बिटोरिया, 4. दिलशाद, निवासी बागजाला, गोलापार को हिरासत में लिया गया। साथ ही मौके पर उपयोग की गई दोनों मोटरसाइकिलें, UK-04 AG 0164, UK-04 AJ 6237 को कब्जे में लेकर सीज किया गया।
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…

यह देखिए वायरल वीडियो..

जिसके बाद पुलिस ने सभी युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही कर जुर्माना जमा करवाया गया।

जनपद नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की अराजकता करने से बचें, अन्यथा क़ानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण के दिए निर्देश..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad