उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

सांसद अनिल बलूनी की बदौलत मिली उत्तराखंड को चौथी ट्रेन!

देहरादून- भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड को एक और ट्रेन मिली है। ये ट्रेन गढ़वाल को सीधे दिल्ली से जोड़ देगी। एक महीना पहले बलूनी ने इस ट्रेन को चलवाने का वादा किया था।

बता दें कि उत्तराखंड के कोटद्वार से दिल्ली के बीच रेल सेवा की मांग शनिवार से शुरू हो गई है। कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रेल सेवा के लिए इंजन और 10 कोच नजीबाबाद रेलवे स्टेशन को उपलब्ध कराए गए हैं।

बलूनी के लिए राज्य के लिए ट्रेन चलवाना कोई नई बात नहीं है, उनके द्वारा पाँच साल में बलूनी उत्तराखंड के लिए चार ट्रेन चलवा चुके है।

2018 में नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस।

2021 में पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस।

2021 में श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस।

और आज दिल्ली कोटद्वार ट्रेन की शुरुआत हुई है।

ट्रेन कोटद्वार से नई दिल्ली के लिए शाम को प्रस्थान करेगी।
ट्रेन को रेलवे ने आनंद विहार से कोटद्वार के लिए 14089 और कोटद्वार से दिल्ली के लिए 14090 नंबर जारी किया है। ट्रेन में एक एसी, चार स्लीपर, तीन साधारण और दो एसएलआर कोच रहेंगे। केवल उद्घाटन पर कोटद्वार से नई ट्रेन पांच बजे रवाना होगी।

यह है ट्रेन के चलने की टाइमिंग

यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात 10 बजे चलकर सनेह रोड, नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण, लक्सर, रुड़की, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए तड़के 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात 09:45 बजे चलकर तड़के 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के लिए बिजनौर वासियों को नजीबाबाद स्टेशन से पहली सीधी ट्रेन मिलेगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad