उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

यूपी के तीन बाइक चोर हल्द्वानी में गिरफ्तार! ऐसे दिखते हैं शातिर चोर देखें वीडियो…

हल्द्वानी- थाना हल्द्वानी क्षेत्र में बीतें दिनों रात में राजपुरा क्षेत्र से एक साथ दो मोटर साइकिल चोरी हुई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। जिसके बाद तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की। वहीं पुलिस टीम ने जांच करते हुए घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों को खंगाला और मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त तीन आरोपियों को मंगलवार को इज्जतनगर बरेली यूपी से चोरी की गई मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग मोटर साइकिल चोरी करके उनके पार्ट्स को औने-पौने दामों में बेच देते हैं। आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना ओम  के साथ मिलकर वह हल्द्वानी क्षेत्र से मोटर साईकिलें चुराकर ले जाते हैं और गिरोह का सदस्य गौरव मोटर साईकिलों को काटने का काम करता है। उसके बाद मोटर साइकिल के पार्ट्स को अलग-अलग जगहों पर बेच देते हैं।

यह देखिए वीडियो…

पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना से मिली एक मोटर साईकिल को गिरोह द्वारा पूरी तहर काटकर बेच दिया था उसके कुछ पार्ट्स बचे हुए थे। जिसमें से मोटर साईकिल के नम्बर प्लेट का आधा टुकड़ा पुलिस को बरामद हुआ था। हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के आधार पर पुलिस द्वारा बाइक की पहचान की गई। वहीं गिरोह का सरगना ओम फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अरोपी

1-अभिषेक ठाकुर पुत्र जसवंत सिंह चौहान निवासी इज्जतनगर भाष्कर हास्पिटल के सामने मठ लक्ष्मीनगर बरेली यूपी उम्र 18 वर्ष,
2-गौरव पुत्र नन्हे लाल निवासी भोजीपुरा पीपल साना चौधरी थाना भोजीपुरा जिला बरेली यूपी उम्र 21 वर्ष,
3- ईशान गौतम पुत्र सतीश कुमार गौतम* निवासी टल्लू फार्म गली डिस्ट्रिल को ऑपरेटिव बैंक के पास यमनोत्री इन्क्लेव गली न0 01 थाना जोगीवाला देहरादून हाल पता सी0/ओ0 पी0पी0 सिंह सुरेश शर्मा नगर हाउस नं0 4 इज्जतनगर बरेली यूपी उम्र 20 वर्ष

पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरी हुई मोटर साइकिल

1-मो.सा. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस जिसका नं0 UA 04D 7125
2- मो.सा. न0 UK04F8187 के कटे हुए पार्ट्स व हाई सिक्योरिटी न. प्लेट के टुकडे 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad