उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिर

आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं. सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करेंगे.

खटीमा: कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार 5 जुलाई से शुरू होने जा रही है, सीएम धामी के प्रयासों से लगातार दूसरे वर्ष यह यात्रा हल्द्वानी से ना होकर वाया टनकपुर लोहाघाट पिथौरागढ़ के रास्ते मानसरोवर तक पहुंचेगी. यात्रा को कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित करेगा. चार जुलाई की शाम को 51 सदस्यीय दल टनकपुर के टीआरसी पहुंचेगा, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जबकि 5 जुलाई की सुबह इन यात्रियों के पहले जत्थे को स्वयं सीएम पुष्कर धामी हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण

चंपावत जिले के सीमांत नगर टनकपुर एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से लगातार दूसरी बार कैलाश मानसरोवर यात्रा का मार्ग टनकपुर चंपावत जिले से होकर तय किया गया है. यात्रा की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. 4 जुलाई की शाम (यानि आज) यात्रियों का पहला जत्था टनकपुर पहुंचेगा. जबकि 5 जुलाई को मुख्यमंत्री स्वयं टनकपुर स्थित टीआरसी (टूरिस्ट रेस्ट हाउस) परिसर से यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर उनके पावन सफर के लिए रवाना करेंगे.

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad